कैसा रहेगा वर्ष 2021 आपके लिए, नाम राशि के आधार पर जाने अपना भविष्य | मेष राशि 2021 |
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ |
वर्ष के आरंभ से ही आपके राशि स्वामी मंगल और कर्म तथा आय के स्वामी शनि अपने ही घर में गोचर कर रहे हैं जो शुभ संकेत है अतः
इनका शुभ प्रभाव आपके लिए कार्य-व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम सिद्ध होगा | काफी दिनों से चली आ रही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति
मिलने के योग | इन दोनों ग्रहों का अपनी ही राशि में गोचर करते हुए केंद्र भाव में रहना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है | इसलिए
कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से वर्ष बेहतरीन सफलता
दिलाएगा | सरकार के सम्बंधित बिभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा | विद्यार्थियों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता अर्जित
करना तथा नई सर्विस के लिए आवेदन करना पूर्णतः सफल रहेगा, इसलिए इस अवसर का लाभ उठाएं | संतान संबंधी चिंता से मुक्ति
मिलेगी | नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग | शनिदेव के गोचर का शुभप्रभाव वर्ष पर्यंत मिलता रहेगा
किन्तु वर्षपर्यंत इनकी दृष्टि हानि भाव पर पड़ेगी इसलिए झगड़े विवाद से बचते रहें | कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो
बेहतर रहेगा | राहु और केतु का अशुभ गोचर स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल रहेगा इसलिए सतर्क रहें | आमदनी के बावजूद आर्थिक तंगी का
सामना करवा सकता है इसलिए व्यर्थ के खर्च से भी बचें |
शुभ अंक– 09 शुभ तारीखें 9, 18, 27 |
शुभ दिन– मंगलवार बृहस्पतिवार रविवार
शुभ रंग– लाल, पीला, गुलाबी, श्वेत और केसरिया |
शुभ रत्न– मूंगा, मोती, पुखराज |
जब आप मुस्कुरा उठेंगे-
अगस्त-सितंबर के मध्य ग्रह-गोचर की अति अनुकूलता आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल देगी | कार्य-व्यापर में अप्रत्याशित उन्नति होगी |
रुके हुए कार्य बनेंगे | उच्चाधिकारियों द्वारा कई तरह के सुखद परिणाम पक्ष में आएंगे जो आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे |