Skip to content
Home » Latest Post » Virgo 2021

Virgo 2021

कन्या राशि 2021
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो |

वर्ष के आरंभ से ही ग्रह गोचर काफी मिलाजुला फल प्रदान करेंगे | राशि स्वामी बुध का सूर्य के साथ केंद्र गत रहना शासन सत्ता का पूर्ण सुख
प्रदान करेगा | कई महीनों से प्रतीक्षित पड़ा हुआ आपके मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है | मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग
ले सकते हैं | अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी नियंत्रित करते रहेंगे, फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर
ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा | व्यापारी वर्ग के लिए हर निर्णय बहुत सोच समझकर करने होंगे और लेन-देन के मामलों में भी सतर्कता बरतनी
होगी | दैनिक व्यापारियों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा | विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति
के लिए और प्रयास करने पड़ेंगे | विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना सफल रहेगा |
प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी | 6 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य वृहस्पति के कुंभ राशि में चले जाने के परिणाम स्वरूप आपके गुप्त
शत्रुओं की वृद्धि होगी यह भी संभव है कि आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करें | धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी | सामाजिक
कार्यों अथवा अनाथालय आदि में दान पुण्य करेंगे | इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें | शादी-विवाह संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब
हो सकता है | इसे ग्रह योग समझकर परेशान न हों |

शुभ अंक– 05, शुभ तारीखें- 5, 14 और 23 |

शुभ दिन– बुधवार, शुक्रवार, शनिवार |

शुभ रंग– हरा, तोतिया, नीला, जामुनी, पीला |

शुभ रत्न– पन्ना, हीरा, नीलम |

जब आप मुस्कुरा उठेंगे-
सितंबर-अक्टूबर के मध्य ग्रहगोचर बेहतरीन शुभ फलदायक रहेंगे | इस समय कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर भी
हस्ताक्षर करना चाहें तो परिणाम सार्थक रहेगा | परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा और माहौल भी खुशनुमा रहेगा | सामाज में हो
रही तारीफ ही आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी |