कुंभ राशि 2021
गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा |
वर्ष के आरंभ से ही राशि स्वामी शनि और धनभाव के स्वामी बृहस्पति हानिभाव में गोचर करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको व्यर्थ भागदौड़ और
आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा | अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे और षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे इसलिए कोई भी बड़ा
कार्य अथवा निर्णय समय बहुत सोच समझकर लें | विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के भी योग | लेन-देन के मामलों
में किसी पर भी अधिक विश्वास करना नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है इसके लिए भी सावधान रहें | मार्च के महीने में ग्रह गोचर का कुछ प्रतिकूल
प्रभाव आपके लिए कार्य बाधा तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है ध्यान रखें | अप्रैल से सितंबर तक के मध्य ग्रह गोचर की अनुकूलता
विषम परिस्थितियों में कुछ कमी लाएगी | नए कार्य व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी भी तरह का व्यापारिक अनुबंध करना हो तो समय अति
अनुकूल रहेगा | यह काल विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह रहेगा | इसलिए विदेशी कंपनी में सर्विस के
लिए आवेदन करना हो अथवा विदेश यात्रा करना हो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा और परिणाम भी सकारात्मक रहेंगे | परिवार में मांगलिक
कार्यों का सुअवसर आएगा | विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी | नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे |
शुभ अंक– 8 शुभ तारीखें- 8,17 और 26 |
शुभ दिन– शनिवार, बुधवार, शुक्रवार |
शुभ रंग– काला, नीला, हरा, फिरोजी, श्वेत |
शुभ रत्न– नीलम, हीरा, ओपल, लाजवर्त |
जब आप मुस्करा उठेंगे-
अप्रैल-मई के मध्य ग्रह गोचर का और अनुकूल रहना आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि तो कर आएगा ही कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम
भी दिलाएगा | इस अवधि के मध्य अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें | शीर्ष नेतृत्व से अच्छा सहयोग मिलेगा जिससे सफलताओं का ग्राफ
बढ़ेगा और आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे |