मकर राशि 2021
भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, गा, गी |
वर्षपर्यंत आपकी राशि के ग्रह-गोचर बेहतरीन सफलताएं दिलाने वाले रहेंगे | राशि स्वामी शनि का अपने ही घर में गोचर करना आपके लिए किसी
वरदान से कम नहीं है | इस अवधि के मध्य अपनी कार्यशैली में सकारात्मक सोच के साथ बदलाव करना पड़ेगा | सत्य निष्ठा और ईमानदारी के
साथ कार्य करेंगे तो सफलताओं की संभावना और अधिक रहेगी क्योंकि शनि देव न्याय के देवता है इसलिए ईमानदारी से अपने कार्यों में लगे रहें |
बृहस्पति भी मकर राशि में ही गोचर कर रहे होंगे इसलिए इनकी युति के प्रभावस्वरूप पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | सोची समझी योजनाएं भी कारगर
सिद्ध होंगी | जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा | कोर्ट कचहरी में पड़े हुए निर्णय भी आपके पक्ष में आने के संकेत | विद्यार्थी वर्ग
को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे | किसी भी तरह का आयात निर्यात से संबंधित व्यापार आरंभ
करना हो अथवा इस तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो ग्रह गोचर फल अतिअनुकूल रहेगा | 06 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य वृहस्पति के
कुंभराशि में चले जाने के प्रभाव स्वरूप महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे | आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे | इस अवधि के मध्य अपनी
रणनीतियां तथा योजनाएं गोपनीय रखें और जब तक पूरी न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें | इस समय में शनिदेव स्वयं की राशि में गोचर करते
हुए स्वतंत्र होंगे जिसके फलस्वरूप मानसिक और पारिवारिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी |
शुभ अंक– 8,शुभ तारीखें- 8, 17 और 26 |
शुभ दिन– शुक्रवार, शनिवार, बुधवार |
शुभ रंग- नीला, हरा, काला, जामुनी, फिरोजी, श्वेत |
शुभ रत्न– नीलम और हीरा |
जब आप मुस्कुरा उठेंगे-
मार्च-अप्रैल के महीने में आपकी राशि के अनुसार कई ग्रहों का शुभ प्रभाव हर तरह से सफलताओं के नए द्वार खोल देगा | यदि आप व्यापारी हैं तो
और सफल रहेंगे | शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यों का भी निपटारा होगा | इस अवधि के मध्य हर
तरफ से मिल रहे सुखद समाचार आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे |